जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर शहर में मनाए जा रहे गणपति महाराज के उत्सव की दूसरी संध्या में गणपति बप्पा के दोनों ही पंडालों में सैकडों भक्तजनों ने अपनी भक्ति की भाव पूर्ण हाजिरी लगाई। भक्तों की भीड़ धीरे धीरे शहर में बढ़ रही है। शहर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सजे पंडालों में भीड़ को बढ़ता देख पुलिस प्रशासन द्वारा भी शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Like this:
Like Loading...