- Advertisement -spot_img
21.4 C
Shimla
Tuesday, April 30, 2024
Home देश-दुनिया फिर करवट लेगा मौसम

फिर करवट लेगा मौसम

the weather will turn again
फिर करवट लेगा मौसम

डेस्क:- देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है। वहीं, कुछ इलाके मानसून अभी भी सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों अगले 3-4 दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बिहार, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा IMD ने यूपी के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

यह खबर पढ़ेंः- IAF देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर को करेगी अपने बेडे में शामिल

वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 4 अक्टूबर 2022 को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 22 राज्यों में आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड़, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से, कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल सहित 22 राज्यों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्य बारिश के आसार है। कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।