उज्जवल हिमाचल। नादौन
नादौन के निकटवर्ती गांव के पास वीरवार देर शाम एक महिला का शरीर थ्रेशर मशीन में फंस गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां खेतों में थ्रेशिंग का काम चल रहा था।
यह भी पढ़ेंः टेबल टेनिस में कांगड़ा के अधिराज सिंह का रहा दबदबा
इसी दौरान यह प्रवासी महिला अचानक मशीन में फंस गई। मशीन को तुरंत बंद करके उसे बाहर निकाल कर नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।