18 महिलाओं और दो बच्चों सहित कुल 29 लोग पाॅजिटिव

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। हमीरपुर

जिला में 18 महिलाओं और 2 छोटे बच्चों सहित कुल 29 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार देर रात को पाॅजिटिव पाए गए 29 सैंपलों में 15 सैंपल मेडिकल कालेज अस्पताल से लिए गए थे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल से लिए गए सैंपलों में 26 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय और 32 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली है। अस्पताल स्टाफ में 27 वर्षीय और 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।

इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल 2 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, बड़सर के रोपड़ी क्षेत्र के गांव अंबोटा की 27 वर्षीय महिला, गांव भावरां की 25 वर्षीय महिला, तहसील हमीरपुर के गांव मोहीं की 28 वर्षीय महिला, जिला हमीरपुर के गांव बंचियां की 53 वर्षीय महिला और गांव अमरोह की 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। इनके अलावा गांव बड़सर में उत्तर प्रदेश से आया 21 वर्षीय युवक व उसकी 19 वर्षीय पत्नी और उहल क्षेत्र के गांव सुराह में गुजरात से आई 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

दिल्ली से आया करोट क्षेत्र के गांव सरगून हीरा का 26 वर्षीय युवक, पुंछ से आया दरोगण गांव का 37 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव में संगरूर से आई 65 वर्षीय महिला, टौणी देवी में उत्तर प्रदेश से आया 47 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से आया जलाड़ी का 21 वर्षीय युवक और पलवल से लौटा टौणी देवी तहसील के गांव पंजोत का 30 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव पाया गया है।

प्राथमिक संपर्क के कारण गांव थान टिक्कर डाकघर जंदरू का 19 वर्षीय युवक, आईआरबी जंगलबैरी में 42 वर्षीय व्यक्ति, थाना बजूरी क्षेत्र के गांव गाबा की 16 वर्षीय लड़की, गांव अणु कलां का 33 वर्षीय व्यक्ति और भरेड़ी क्षेत्र के गांव कोट की 37 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।

6 लोगों ने जीती कोरोना की जंग
जिला में 6 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इन सभी लोगों की फाॅलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ होने वाले लोगों में बड़सर के गांव घोड़ी की 38 वर्षीय और 50 वर्षीय महिला, सुजानपुर तहसील के बजरोल क्षेत्र के गांव महैशक्वाल का 36 वर्षीय व्यक्ति, कंजयाण क्षेत्र के गांव भादरू का 29 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव मसलाणा का 29 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर उपमंडल के ही गांव झंजीयाणी की 46 वर्षीय महिला शामिल है।