राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
21 मई का दिन इतिहास में एक दर्दनाक घटना के लिए याद किया जाता है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज ही के दिन वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वीरवार को सुुंदरनगर के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोहनलाल ठाकुर द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं सहित भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि आज हमारे देश के महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। उन्होंनेे कहा कि राजीव गांधी ने अपने जीवनकाल के दौरान आंतकवाद के खात्मे को लेकर भरकस प्रयास किए हैं। उनके ही प्रयासों से वर्तमान में पंजाब मेें अमन और शांति है। आसाम समझौता भी इन्ही के माध्यम से हुआ है।
  • राजीव गांधी ने देश में फैली अशांति के खात्मे के लिए प्रयास किए
सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में फैली अशांति के खात्मे के लिए प्रयास किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांंधी नेे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आंतकवाद के खिलाफ कई सफल प्रयास किए। इसी का नतीजा था कि उन्होंने श्रीलंका में आंतकवाद की कमर तोड़ने के लिए शांति सेना भेज कर उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के इन प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश का कंप्यूटरीकरण और डिजिटल इंडिया का दौर भी राजीव गांधी की सोच है। इस कारण ही हमारा देश आगे आधुनिकता की दौड़ में सबसे आगे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा सुंदरनगर के एसडीएम राहुल चौहान, डीएसपी गुरबचन सिंह और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा को भी पुष्प गुच्छ दिए गए। इस मौके पर हेमंत शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा,गोपाल कपूर,निक्कू राम,पितांबर शर्मा, बिहारी लाल गुप्ता, रविंद्र शर्मा, हेमचंद शर्मा, मधुमति, सुनीता, ईश्वरदास, टेकचंद,कर्म सिंह, हरनाम सिंह ठाकुर,राहुल कपूर,सुरेंद्र बिट्टा, दीपक भल्ला और अमित सैनी मौजूद रहे।