परवाणू में बड़ा सड़क हादसा, सेब से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत एक गंभीर घायल

A major road accident in Parwanoo, a truck full of apples overturned
परवाणू नेशनल हाइवे पर सेब से भरा ट्रक पलटा

अमरप्रीत सिंह पुंज। सोलन

परवाणू शिमला नेशनल हाइवे पांच पर परवाणू टी.टी.आर चौंक के समीप सुबह लगभग पांच बजे एक सेब से लदा ट्रक पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति मोहम्मद इसराइल जो की गौंडा उतरप्रदेश का रहने वाला था उसकी मृत्यु हो गई और एक शक्स बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू ई.एस.आई अस्पताल लाया गया जहां से उसे पी.जी.आई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सेब से भरा ट्रक शिमला से मुंबई जा रहा था। परवाणू टी.टी.आर चौंक से थोड़ी दूरी पर अनियंत्रित हो कर ट्रक पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने की और बताया की दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।