प्रदेश की लगभग 22 सब्जी मंडियों पर खर्च हाेंगे लगभग 200 करोड़ : सीएम

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की विभिन्न फल एवं सब्जी मंडियों के अधिकारियों से बातचीत की। आज उन्होंने प्रदेश में नई मंडिया बनाने और वर्तमान में चल रही फल एवं सब्जी मंडियों के विस्तारीकरण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने प्रदेश में लगभग 22 मंडियों पर लगभग 200 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने की घोषणाएं की, जिसमें इस धनराशि से नई फल एवं सब्जी मंडियां बनाई जाएंगी और कुछ पुरानी मंडियों का विस्तारीकरण किया जाएगा।

इस कार्य को पूरा करने के लिए 2022 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कांगड़ा सब्जी मंडी में भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सुना और संवाद किया। कांगड़ा सब्जी मंडी के कांफ्रेंस हाल में इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी, कांगड़ा मंडी अध्यक्ष इंद्रजीत, भूतपूर्व विधायक संजय चौधरी, सेक्रेटरी अंकुश मल्होत्रा, वाइस प्रेसिडेंट पंकज गुलानी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।