स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी ने 350 गांवों में फहराया तिरंगा

प्रेम सागर चौधरी। बंजार

स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वतंत्रता उत्सव को प्रदेश के प्रत्येक जन-जन का पर्व मनाते हुए हिमाचल के 7500 गांवों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य लिया था, जिसमे कुल्लु विभाग ने लगभग 350 से अधिक स्थानों पे तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता के 75वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस को साथ लेते हुए 15 अगस्त, 2021 को हिमाचल के लगभग प्रत्येक गांव में तिरंगा झंडा फहराया और गांव-गांव जाकर देश भक्ति की अलख जगाई और हमें आज़ादी किस प्रकार मिली कितनी संघर्षों और बलिदान के बाद मिल किस तरह लाखों लोगों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद किया है। इस प्रकार के संदेश जन-जन तक गांव-गांव में जाकर दिए।

यह कार्यक्रम युवक मंडल, महिला मंडल, पूर्व कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के साथ, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने करवाएं, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिनका समाज ओर देश के लिए कोई योगदान रहा हो, इसमें कोविड वॉरियर, पूर्व सैनिक व समाज सेवक, कोई सेवानिवृत्त अधिकारी गांव के कोई बुजुर्ग आदि ऐसे लोग कार्यक्रमो में मुख्यातिथि रह। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक समय पे सभी स्थानों पर किए गए पूरे प्रदेश में सुबह 10 बजे लगभाग 7500 गांवों में तिरंगा लहराया गया और एक ही समय पर पूरे प्रदेश में उतारा जएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग पूरे कुल्लु विभाग के 700 कार्यकर्ता, छात्र व अन्य व्यक्ति रहे। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने पूरे प्रदेश नहीं, बल्कि देश में एक ही दिन में एक ही समय पर इतने स्थानों पे तिरंगा लहरा कर एक इतिहास बनाया है।