एबीवीपी ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने ऐतिहासिक पिंक पेटल पर आज के ही दिन देश के लिए पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान इकाई मंत्री आकाश ने कहा कि जवानों का त्याग और बलिदान सर्वोच्च है।

इसे कभी भी नहीं भुला जा सकता है। आज पूरे देश को जवानों के इस त्याग को याद कर देश के प्रत्येक नागरिक की आंखें नम हैं। जवानों का देश प्रेम, त्याग और बलिदान और समर्पण भाव से युवाओं को भी देश प्रेम के गुण सीखने चाहिए और देश का प्रत्येक युवा उस फौजी और फौजी के परिवार के साथ खड़ा है जो हमारे लिए शहीद होकर हमारे सर पर अपना कर्ज छोड़ गया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक सुरक्षित है तो सिर्फ हमारे जवानों की बदौलत जो हमारी रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।