एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समक्ष थामा कांग्रेस का दामन 

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
जिला मंडी के बल्ह युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिला मंडी एबीवीपी के करीब पांच दर्जन युवाओं ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता मे कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंगलवार को ग्राम पंचायत लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष सैणी के साथ करीब पांच दर्जन युवा नेताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने उनका स्वागत किया, तत्पश्चात युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व में रहे जिलाध्यक्ष मनीष सैणी ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की व उनके साथ बल्ह भाजपा के युवा कार्यकर्ता राहुल, सोमेंद्र, ओम सैणी, पियुष चंदेल, निखिल, सन्नी, नवीन, कर्ण,मनीष वालिया, सोनू, अमन, अजय व अन्य युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान मनीष सैणी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण वे सभी आज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं, क्योंकि बल्ह क्षेत्र में आज तक जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे केवल मात्र वीरभद्र सरकार और प्रकाश चौधरी के कारण ही संभव हो पाए हैं। भाजपा युवाओं को  केवल मात्र बरगलाने और ठगने का काम करती आई है। ग्राम पंचायत लोहरा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रिंपल चौधरी, पूर्व बल्ह मंंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, महामंत्री महेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला सचिव अश्वनी सैणी, ललित ठाकुर, इंटक सचिव राधे श्याम, युंका अध्यक्ष खेम सिंह ठाकुर, इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र गुलेरिया, नवीन राणा, सोहन वालिया आदि कांग्रेस नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।