आफगानिस्तान संकटः बेटी को वापिस लाने के लिए मां ने सरकार लगाई गुहार, काबुल की जेल में है बंद

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

केरल की रहने वाली निमिषा फातिमा 2019 से काबूल की एक जेल में बंद है। उसने केरल के एक व्यक्ति से शादी की जो कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट आईएस का सदस्य था। हमले में अपने पति की मौत के बाद से अफगानिस्तान की सरकार ने उसे भी अपराधी पाते हुए जेल में बंद कर दिया था। काबुल पर तालिबान के नियंत्रण के बाद फातिमा की मां ने सोमवार को कहा कि वह अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि वह उनकी बेटी को वापिस भारत लाने के लिए उसकी मदद करे।

फातिमा की मां बिंदु संपत ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या करें। मेरा मानना है कि वह अब भी वहां काबुल में जेल में है। मैं केंद्र सरकार से उसे भारत वापस लाने की अपील करती हूं।’ उन्होंने कहा कि यह एक मां का दर्द है। यह आपात स्थिति है। मुझे उम्मीद है कि सरकार उसे भारत वापस लाने के लिए कदम उठाएगी। निमिषा ने इस्लाम स्वीकार करने से पहले हिंदू थी। बाद में उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। फातिमा समेत तीन अन्य महिलाओं ने 2019 में अफगानिस्तान सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।