अफगानिस्तान महिला मेयर का आरोप, देश के मौजूदा हालात के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से वहां पर प्रशासन व्यवस्था बहुत खराब है। देश के कई स्थानों से तालिबान की आपराधिक घटनाएं समने आ रही हैं। दूसरे दशों के लोग वहां से वापिस अपने दश लौट रहें है। इसी के बीच एक महिला अफगान मेयर ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है। जरीफा गफरी ने मंगलवार को कहा कि देश की मौजूदा स्थिति में पाकिस्तान की स्पष्ट भूमिका है और अफगानिस्तान का हर बच्चा इस बात को जानता है। पाकिस्तान पर तालिबान को खुला समर्थन देने का आरोप लगाया गया है।

जरीफा गफरी देश की सबसे कम उम्र की मेयरों में से एक हैं। गफरी 26 साल की उम्र में वह मैदान शहर की मेयर बनी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद गफरी देश छोड़कर जर्मनी चली गई हैं। कई पूर्व सरकारी अधिकारी और अफगान विशेषज्ञ भी तालिबान के कब्जे के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं।

पूर्व मेयर ने अपने देश की स्थिति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय समेत सभी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आज अफगानिस्तान जो कुछ भी झेल रहा है, उसके लिए स्थानीय लोगों, राजनेताओं, बच्चों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सहित सभी को दोषी ठहराया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने कभी भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज नहीं उठाई।

Comments are closed.