15 साल बाद जनवरी में बर्फबारी को तरसी हिल्स क्वीन

पहली फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल में मौसम पिछले कुछ समय से शुष्क बना हुआ है। शिमला में 15 साल बाद जनवरी में नहीं गिरी बर्फ। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में अभी पहली फरवरी तक साफ रहने की संभावना है।  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 15 साल बाद जनवरी महीने में बर्फबारी नहीं हुई है।

हर साल जनवरी माह में बर्फबारी होती थी, लेकिन इस बार अब तक पूरे महीने में बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम विभाग ने भी अगले 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पहली फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले वर्ष 2007 मे जनवरी का महीना बिना बर्फबारी के ही बीता था। 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।