आखिर कैंट बोर्ड के चार स्कूलों का हो ही गया सरकारी अधिग्रहण 

27 अप्रैल को हुआ था कैंट बोर्ड योल का विधटन 

कैंट बोर्ड योल का फाइल फोटो 

उज्ज्वल हिमाचल। योल

पिछले आठ महीने से चल रही पेशोपेश अब खत्म हो गई। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैंट बोर्ड योल के चार स्कूलां के अधिकरण अधिसूचना जारी कर दी है। इससे अभिभावकों की चिंता दूर हो गई क्योंकि 27 अप्रैल को कैंट बोर्ड योल के विधटन के बाद बच्चों का भविष्य दाव पर लगा हुआ था। दो स्कूल स्लेट गोदाम और बंदरोडु पहले ही बंद‌ हो चुके थे, केवल योल बाजार ओर कैंट वोर्ड हाई स्कूल हुए चल रहे हैं। जिनके कुल मिला कर पांच सौ के करीब छात्र नर्सरी से दसवी तक  शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन विधटन के वाद दोनो स्कूलों में स्टाफ की कमी हो गई।

कुछ को अन्य स्कूलों में भेज दिया गया। मौजूदा समय में नियमित 11 अध्यापक है जिनमें से 9 एसएससी के है। आठ अध्यापकों की कमी चल रही है व आउट सोर्स पर तैनात अध्यापकों को‌ कैंट वोर्ड के विधटन के वाद वाहर कर दिया। इससे स्कूल के बंद की संभावना बढ़ गई थी। कहा इस स्कूल में डेढ हजार बच्चे पढ़ते थे, कैंट बोर्ड की विधटन के वाद लिए संख्या धीरे कम होने लगी।

इस संबंध में लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीसी कांगड़ा ओर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिल चुका है। लोगों ने मुख्यमंत्री का इस पर आभार जताया है। वहीं लोक विकास ग्राम सभा के अध्यक्ष सोनू ने हिमाचल  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है ।

संवाददाता : नरेश धीमान