कोरोना महामारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य स्वयं सेवकों ने निभाई अहम भूमिका : इंदु गोस्वामी

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला पालमपुर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक मिशन का आज उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला पालमपुर में 1500 स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त व जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन में लगें तथा कोरोना महामारी को रोकने के लिए अपने अपने पोलिंग बूथ पर कोरोना मुक्त पोलिंग बूथ करने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान में जुड़े तथा लोगों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश में 2 लाख गांव में 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने पालमपुर संगठनात्मक जिला के कार्यकर्ताओं का इस अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में 21000 स्वयंसेवक बनाए जाएंगे जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने वह जनता का की सेवा करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संगठनात्मक जिला पालमपुर द्वारा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की जिला संयोजक अनुराधा शर्मा, सुनील मेहता, जिला महामंत्री देवेंद्र राणा, प्रदेश आईटी सेल सह-संयोजक मनोज रत्न, पालमपुर मंडल के महामंत्री अमरजीत, बैजनाथ मंडल के महामंत्री वीरेंद्र राणा सहित स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान में प्रत्येक मंडल से 4 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवा स्वयं सेवकों की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।