बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का रखा लक्ष्य

सौरभ अटवाल। धर्मशाला

भाजपा की अनुसूचित जाति जिला कांगड़ा की इकाई ने अभी से 2022 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए, अपने मंसूबा साफ कर दिया है। प्रत्येक बूथ स्तर तक के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना ही मोर्चा एक मात्र लक्ष्य है। इस बैठक को संबाेधित करते हुए। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला प्रभारी नीलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज तथा अनुसूचित जाति के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ कर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जितने की मशीन को चालू रखना है व 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ओर भी अधिक बहुमत दिलाना है न सिर्फ कांगड़ा से बल्कि पूरे प्रदेश भर से।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

उन्होंने कहा कि हमें सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में अनुसूचित जाति के लोगों को प्रदेश की जयराम सरकार व केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के बारे में भी जानकारी पहुंचना है, जिससे समाज के इस पिछड़े तबके को आगे की पंक्ति में खड़ा किया जा सके। वहीं, जिला प्रभारी नीलम ने कहा कि हम पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक लग्न व मेहनत से अपने समाज के हर उस व्यक्ति की मदद करनी है, जिसे दरकार हो।

इस बाबत हमें उनकी सहायत चाहे आर्थिक हो या सामाजिक एक दम निष्ठावान तरीके से करना है। वहीं, नीलम ने कहा कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री के सभी वादों दावों से समाज को अवगत कराना है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अश्विनी गिल ने कहा कि मोर्चा को प्रदेश भाजपा का दाहिना हाथ बनाना है।

हमें पार्टी में युवा मोर्चा महिला मोर्चा से एक बड़ी लकीर खींचनी है, जिससे पार्टी के भीतर भी अनुसूचित जाति के ताकत का पता चले। हमें किसी की लकीर को छोटी नहीं करनी, बल्कि खुद की लकीर को लंबा करना है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष राकेश, राजेश, किशोरी लाल, सुरजन व अन्य मोर्चा के पदाधिकारी शामिल थे।