कोरोना से लड़ रहे अक्षय कुमार, अस्पताल में भर्ती

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने रविवार सुबह खुद के इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया था। अब खबर है कि अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार को बीते कल शाम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अभिनेता को मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अक्षय कुमार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। इस नोट में उन्होंने बताया है कि रविवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।