मिस कॉल से परवान चढ़ा प्यार और नाबालिग से शादी करने मुंबई से बिहार पहुंच गई विधवा

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी देख कर लोग हैरान

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
मुंबई निवासी अधेड़ महिला ने साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। मिस कॉल और टिकटॉक से महिला की पहचान एक नाबालिग किशोर से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार में अंधी महिला, नाबालिग से शादी करने के लिए अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ आ गई। किशोर के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला और किशोर को थाने ले आयी। करीब चार माह से महिला किशोर से बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच टिकटॉक और व्हाट्सएप पर चैटिंग भी हो रही थी। हालांकि, महिला को यह पता नहीं था कि उसका प्रेमी नाबालिग है।

बातचीत के दौरान महिला ने किशोर का पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशोर ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला गुरुवार को बिहारशरीफ में किशोर के घर पहुंच गई। बिहारशरीफ में किशोर के घर पहुंची महिला शादी करने की जिद करने लगी। महिला को देखकर नाबालिग किशोर के परिवार वाले हैरान रह गए। मोहल्ले वालों की जब मामले की भनक लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सभी महिला को देखकर हैरान रहे गए। बताया जा रहा है कि महिला विधवा है। उसके पति का पूर्व में देहांत हो चुका है और उसके तीन बच्चे भी हैं। डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के परिवार को मुंबई से बुलाकर दोनों को समझाया गया। जिसके बाद महिला पुन: परिवार के साथ मुंबई लौट गई।