मंहगाई और बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार के सारे हथकंडे हुए फेल : विक्रमादित्य सिंह

उमेश भारद्वाज। मंडी

हिमाचल प्रदेश का चुनावी रण अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस द्वारा अपनी चुनावी बिसात बिछा दी गई है। वहीं सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता में भाजपा और सीएम जयराम ठाकुर पर हमला बोला गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के बढ़ती हुई मंहगाई और बेरोजगारी पर सारे हथकंडे फेल हो चुके हैं।

प्रदेश में 14 लाख युवा बेरोजगार बैठे हैं और 60 हजार करोड़ रूपयों से अधिक के कर्जे में सरकार डूब चुकी है। उन्होंने कहा सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश को क्षेत्रवाद की राजनीति में धकेलते ही जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनावों को अपनी प्रतिष्ठा का दाव बना दिया है। उन्होंने कहा कि इससे सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश के अन्य छह जिलों को अनाथ छोड़ दिया है।

चुनावों को लेकर आचार संहिता प्रदेश के छह जिलों में लगी है लेकिन अन्य छह जिलों में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और कांग्रेस के पास जनता का बल है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के अंतिम दिनों में धन बल का उपयोग कर चुनावों का रुख बदलने की कोशिश की जाएगी। लेकिन महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा सरकार पूरी तरह से मौन है।