विभागों का आबंटन सीएम की दूरगामी सोच का परिणाम : संजय सोनी

कार्तिक। बैजनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा अपनी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का आबंटन उनकी योग्यता के अनुसार उनकी दूरगामी सोच का परिणाम बताता है। उक्त शब्द जिला भाजपा प्रवक्ता संजय सोनी ने कहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उक्त कदम से भाजपा का मिशन रिपीट 2022 में अवश्य सार्थक सिद्ध होगा।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार, विधायक मुलख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष हरीदत्त शर्मा, महामंत्री देवेंद्र राणा, विजय भट्ट, आईटी प्रदेश सह संयोजक मनोज रतन तथा जिला पालमपुर के सभी भाजपा पदाधिकारियों, चारों मंडलों के भाजपा अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का आभार व्यक्त किया है।

Comments are closed.