अंबर महाजन ने किया रघुवीर सिंह बाली का भव्य स्वागत

विनय महाजन। नूरपुर

नूरपुर आज सुबह प्रदेश कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली, जिन्हें पश्चिमी बंगाल में स्टार प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी कांग्रेस ने जिम्मेदारी सौंपी थी, जो आज पश्चिमी बंगाल से वाया पठानकोट अपने घर कांगड़ा जा रहे थे, तो उपमंडल नूरपुर के जसूर में जिला कांगड़ा के कांग्रेस प्रभारी अजय महाजन के बेटे अंबर महाजन ने अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित उनका स्वागत किया।

इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रघुवीर सिंह बाली काे फूल मालाएं पहनाईं तथा रघुवीर सिंह बाली व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि देश व प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार है, वह सभी जगह फेल हो रही है।

कई वर्ष बीत जाने के बाद भी सेंटर यूनिवर्सिटी में अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है. प्रदेश में रेलवे का कोई भी प्लान प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री नहीं ला पाए हैं। इसके बाद रघुवीर सिंह बाली अपने कार्यकर्ताओं सहित कांगड़ा की ओर रवाना हुए।