कोरोना संकट के बीच कांग्रेसी नेता राजनीति नफे के लिए मचा रहे शोर : राकेश शर्मा

बोले प्रदेश सरकार ने इस आपदा में अपने सारे संसाधन झोंक दिए

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी ने जहां एक बार फिर से भारी संकट पैदा कर दिया है। वहीं, दूसरी और कांग्रेस फिर से घटिया राजनीति पर उतर आई है। केंद्र सरकार व हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस आपदा में अपने सारे संसाधन झोंक दिए हैं, लेकिन कोरोना के खिलाफ कांग्रेसी नेता गुमाह करने वाली राजनीति के द्वारा कांग्रेस का ध्यान अब पार्टी को पुनर्जीवित करने, इसका पुनर्निर्माण और कायाकल्प करने में लगा हुआ है, जो जनता के बीच हांस्य बन चुका है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेता कोरोना को लेकर ऐसी ईच्छाएं सरकार के समक्ष रख रहे हैं, जिसमें उनको इसमें भी अपना राजनीतिक नफा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा सकंट की इस घड़ी में जनता की मदद को आगे आने की बजाए कांग्रेस पार्टी के नेता शोर मचाकर अपने वोट बैंक को पक्का करने की नाकामयाव कोशिशों में लगी हूई है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकारें रही देश-प्रदेश खोखला होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की देन है, जबकि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन होते ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार व आतंकवाद की रीढ़ तोड़ने के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिए, जिससे सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट नेताओं को हुआ है। इससे बौखलाई कांग्रेस प्रदेश की जयराम सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेसियों को बैचेन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी भ्रष्टाचार भी पनपता रहा। उन्होंने कहा कि जयराम की सरकार ने प्रदेश के 18 वर्ष से 45 से कम आयु के सभी लोगोें को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिस प्रकार से कांग्रेस लगातार बाधा पैदा कर रही है, उससे जनता के प्रति कांग्रेस की नाकारात्मक सोच का पता चलता है।

उन्होंने कहा इसमें कोई शक नही कि कोरोना की जंग में कांग्रेस ने पार्टी को जीवित रखने के लिए अपनी घटिया विचारधारा का खुलकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा सत्ता में रही कांग्रेस अब सत्ता से बेदखल होने के बाद अपना आपा खो चुकी है। वह नहीं चाहती कि देश व प्रदेश का विकास हो। लोग जानते हैं कि कौन सी पार्टी विकास करवा सकता है और कौन सी पार्टी विनाश। उन्होंने कहा देश व हिमाचल जनता की जनता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुशासन और विकास की राजनीति पर भरोसा है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश की और प्रदेश की दशा व दिशा बदलने का काम किया है।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और वंशवाद को इस देश में बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी व इसके नेताओं ने घटिया राजनीति के बल प्रदेश के जनजातिय क्षेत्रों को बांटने तथा खाईयां पैदा करने का प्रयास किया है। कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर वर्तमान में जनमानस की मांगों को पूरा कर रहें है तो कांग्रेस घबरा गई है। राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने पहले भी कोरोना की जंग को जीता है तथा इस बार भी कोरोना महामारी को खत्म कर दिया जाएगा।