अमित शाह का आज सिरमौर दौरा, 11:30 बजे सतौन पहुंचेंगे शाह

Amit Shah's visit to Sirmaur today, Shah will reach Sataun at 11.30
रैली में केवल मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत होगी

पावंटा साहिबः हाटी आभार रैली के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सिरमौर के सतौन में पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के बाद उनका आभार व्यक्त किया जाएगा।

उधर अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि जनसभा स्थल में प्रवेश करने के लिए 10 डीएफएमडी प्रवेश द्वार स्थापित किए गए हैं। रैली में केवल मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत होगी।

यह भी पढ़ेंः स्वयं भी मतदान करें और लोगों को भी प्रेरित करें: कुलपति

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इससे पहले सतौन सिरमौर में अमित शाह, हाटी अभिनंदन रैली के लिए मैदान का निरीक्षण किया। कश्यप ने कहा कि 55 साल के लंबे संघर्ष के बाद जनजातीय का दर्जा मिलने से हाटी समुदाय के लोग बेहद खुश हैं।

अमित शाह 4 घंटे यहां रुकेंगे। शाह 10.30 बजे दिल्ली से हैलीकॉप्टर से सतौन के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे पहुंचेंगे। उसके बाद वह जनसभा मैदान जाएंगे। जनसभा के बाद शाह करीब 1.30 बजे पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर लंच करेंगे। वहीं कोर कमेटी की बैठक भी होगी। करीब 3.30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सतौन से चौपर द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।