गोपाष्टमी पर पशुपालन मंत्री ने गौ संरक्षण पर दिया बल

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

आज गोपाष्टमी है, हिन्दु धर्म में गौ को माता का दर्जा दिया जाता है। श्री कृष्ण ने जिस दिन से गाय को चराना आरंभ किया था। तभी से प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। सोलन की आश्रय गौशाला में पंचायती राज एंव पशुपालन मंत्री वीरेंन्द्र कंवर ने गौपूजन किया। आज भी हिमाचल प्रदेश में अनगिनत बेसहारा गाय गोपाल के इंतजार में सड़क पर दर-बदर घूम रही है। गोपाष्टमी के दिन आधुनिक लोग गाय का पूजन तो कर रहे हैं, लेकिन सड़कों पर कूड़ा खाकर गुजारा करने वाली गाय यह सोचने पर विवश कर रही है कि क्या एक दिन के पूजन से महत्व पूर्ण हो जाता है।

सोलन में पंचायती राज मंत्री एंव पशुपालन मंत्री विरेंद्र कंवर ने बात करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार गौ संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए हिमाचल पहाड़ी गाय गौरी योजना का शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा। 10 करोड़ की इस योजना के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।

कंवर ने कहा कि प्रदेश मे कोई भी गाय बेसहारा न हो लोग गौ पालन के लिए आर्कर्षित हो इसके लिए प्रदेश में गौरी मिल्क योजना शुरू की गई है। जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने गौ संरक्षण पर बल दिया व जल्द ही बेसहारा गायों के सड़क पर न रहने की बात कही। वीरेंन्द्र कंवर ने कहा कि जल्द की गायों को आश्रय दिया जाएगा।