एनयूजे इंडिया का वार्षिक अधिवेशन: दिनेश कंवर, विशाल आंनद, हरदेव, सुमित चुने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

पंकज भारतीय को सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की हिमाचल ईकाई का वार्षिक अधिवेशन हमीरपुर मे राज्य अध्यक्ष रणेश राणा की अध्यक्षता मे संपन हुआ । इसमे एनयूजे इडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी मुख्य वक्ता के तौर मे शामिल हुए जबकि भारतीय प्रेस परिषद भारत सरकाल के सदस्य आनंद राणा ने विशेष तौर शिरकत की प्रातीय सम्मेलन मे जहा पत्रकारों की सम्स्याओं पर चितंन व मंथन किया गया वहीं संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए राष्ट्रीय ,प्रात,जिला व उपमंडल स्तर पर कईं नियुक्तियां भी की गई। राज्य मीडिया प्रभारी श्याम लाल पुडीर व सह मीडिया प्रभारी रौहित गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने दिनेश कंवर (हमीरपुर) विशाल आनंद (चंबा) हरदेव भारद्भाज (सिरमौर) सुमित शर्मा (सोलन) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया।

  • कई नए उपमंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

इसके अलावा पंकज भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया वही वरिष्ठ पत्रकार रविद्र चंदेल को जिला अध्यक्ष की कमान सौपी गई। प्रदेश महासचिव रूप किशोर ने बताया कि देवराज शर्मा को संराहा उपमंडल ,सतविंदर सैनी को नालागड उप मंडल गगन कुमार को इंदौरा( कांगडा) उप मंडल महैश गौतम को उना उपमंडल की कमान इस अवसर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जौगेद्र देव आर्य ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री व कार्यकारिणी सदस्य शांति गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर पहली बार हिमाचल पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्वतमान जिला अध्यक्ष पंकज भारतीय वर्तमान जिला अध्यक्ष रविद्र चंदेल ,कार्यकारी जिला रणवीर ठाकुर आवास कमेटी के अध्यक्ष जसवीर कुमार व पंजीकरण कमेटी के अध्यक्ष निशपक्ष भारती मंच कमेटी के अध्यक्ष अरविद्र सिह भोजन वयवस्था के प्रमुख रणवीर सिह और वित कमेटी रविद्र सिह की कठ मुक्त सराहना की प्रांत महा सचिव रूप किशौर ने बताया कि दिसंबर मे प्रात पदाधिकारी बैठक होगी। वहीं जनवरी में एनयूजे इडिया का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अधिवेशन मे 55 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रशस्तिपत्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।