विकास का दूसरा नाम ही प्रकाश राणा

जोगिंद्रनगर। जतिन लटावा

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि विधायक प्रकाश राणा ने जैसे बिहुँ, मक्रीडि, चौंतड़ा, भड़ोल और अब जोगिंद्रनगर में भी उनका एक कार्यलय खुलने जा रहा है। जोगिंद्रनगर में पहले भी कार्यलय था, पर वह बस स्टैंड से काफी दूर था। इसलिए अब बस स्टैंड में ही 01/07/21 को सुबह 10 बजे कार्यलय का लोकार्पण करने जा रहे हैं। वह इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि जनता कई बार उनके निजी कार्यलय गोलवां नहीं पहुंच पाती है। इसलिए हर क्षेत्र में उन्होंने जनता की सहूलियत के लिए कार्यलय खोल दिए हैं। जोगिंद्रनगर ही नहीं हिमाचल में ऐसे पहले विधायक हैं। जिन्होंने अपने सैलेरी भत्ते फ़ट्रस्ट में डालकर क्षेत्र की गरीब माताओं बहनों को पेंशन दे रहे हैं। बीमारियों से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों की आर्थिक सहायता कर रहे हैं।

जोगिंद्रनगर के हर क्षेत्र में चारों तरफ एक समान विकास हो रहा है। किसी भी सिंगल व्यक्ति के साथ आजतक कोई भेदभाव नहीं हुआ। वोटों की राजनीति को खत्म कर विकास नीति को महत्व दिया है। इसलिए जो पहले मलाई खाते थे, उनको आज राणा जी बुरे लग रहे हैं।

विधायक प्रकाश राणा जी जनता की समस्याओं का हल जनता के घरद्वार जाकर करते हैं। पहले किसी विधायक से मिलना होता था, तो उनके किसी अर्धली को साथ लेकर जाना पड़ता था। अब कोई किसी सिफारिश नहीं चलती है। आओ अपना काम करवाओ ओर जाओ। सबका साथ सबका विकास। जितने विकास कार्य के राणा ने साढ़े 3 सालों में करके दिखा दिए उतने कार्य तो पिछले 5 सालों में भी नहीं हुए थे।

300 करोड़ से ऊपर पानी की स्कीमें स्वीकृत करवाई हैं। आज सड़कें पानी की तरह है। 2017 से पहले जोगिंद्रनगर हॉस्पिटल में 1 या 2 डॉक्टर थे। भड़ोल हॉस्पिटल में तो एक भी नहीं था। आज एक भी पोस्ट डॉक्टर्स की खाली नहीं है। काेराेनाकाल मे विधायक ने एक नहीं 3-3 एम्बुलेंस में दी, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।