नव नियुक्त अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जताया सीएम का आभार

कार्तिक। बैजनाथ

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष अरविंद कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक मुलख राज प्रेमी व जैसिंहपुर के विधायक रवि धीमान एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर संगठनात्मक जिला पालमपुर के प्रभारी विशाल चौहान का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा की पार्टी ने जो विश्वास कर मुझे इतनी बड़ी संगठन की जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा व लगन से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।

अतः अपने युवा मोर्चे को जिला मे सुदृढ़ करने का भरसक प्रयास करूंगा, ताकि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के लोग देश की उन्नति मे अपना पूर्ण सहयोग दे सके और सरकार द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा पार्टी के कार्यों मे अग्रसर रहा है। अतः आगे भी पार्टी द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार बढ़-चढ़कर कार्य करता रहेगा।