हिम युवा जन कल्याण संगठन ने की आर्थिक सहायता

लक्की शर्मा। लड़भडोल

लड़भडोल क्षेत्र का युवा जन कल्याण संगठन हमेशा से ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता रहा है आज हिम युवा जन कल्याण संगठन ने क्षेत्र के 2 परिवारों की मदद की हिम युवा जन कल्याण संगठन ने माया देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय वीर सिंह सुपुत्र शांति राम गांव तुलाह को उनकी पति की आकस्मिक मृत्यु होने पर 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

लक्ष्मण सिंह सुपुत्र भजनलाल गांव तुलाह की एक दुर्घटना में टांग टूट गई थी और काफी समय से यह घर पर ही है हिम युवा जन कल्याण संगठन ने इनको उपचार के लिए 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी। यह जानकारी युवा जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर ने को दी। इस अवसर पर संगठन के सदस्य सचिव प्रताप सिंह, सदस्य ओंकार बरवाल, मुनीष चंदेल, रंजीत सिंह संगठन के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर के साथ उपस्थित रहे।