नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से किया जाएगा लागू : अश्विनी गिल

उज्जवब हिमाचल। कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अश्विनी गिल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा भाजपा के अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग से विचार-विमर्श करके इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया। मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी गिल ने अपने जिला मोर्चा की कार्यकारिणी के विस्तार के अतिरिक्त जिला कांगड़ा के चारों मंडलों में मोर्चा के प्रभारी व सह  प्रभारियों की।

नियुक्तियां की अश्विनी गिल ने मोर्चा की जिला कार्यकारिणी जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर सुदेश सिहोंतरा, कांगड़ा जिला सचिव पद पर आशीष धीमान नगरोटा कार्यालय, सचिव पद पर सरवन कुमार धर्मशाला, जिला सह मीडिया संयोजक पद पर हितेंद्र शमी नगरोटा,  कार्यकारिणी में प्रिति शुभ धर्मशाला को स्थान दिया है। इसके साथ ही मेहर सिंह को प्रभारी व बॉबी कुमार को सह प्रभारी मंडल नगरोटा लगाया है।

संजीव धीमान को प्रभारी विजय प्रेमी को सह प्रभारी मंडल कांगड़ा लगाया और राजेश धीमान को प्रभारी व राजपाल को सह प्रभारी मंडल शाहपुर तथा सरवन कुमार को प्रभारी व विक्रम कागरा को सह प्रभारी मंडल धर्मशाला में नियुक्त किया गया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बताया कि वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सभी प्रभारियों व सह प्रभारियों से बैठक कर आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी। मोर्चा का विस्तार हिमाचल विधानसभा 2022 के चुनाव के मद्देनजर किया गया है ,ताकि संगठन के काम को बूथ स्तर तक ले जाया जा सके।

वहीं, केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्य व योजनाएं बूथ स्तर तक पहुंच सके, जिससे अपना बूथ सबसे मजबूत होगा और मूल संगठन को भी मजबूती मिलेगी। मोर्चा ने पिछली मर्तबा हिमाचल में सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी हिमाचल में भगवा लहरायगें, इसी संकल्प के साथ मोर्चा ने अभी से 2022 के चुनावों के लिए कमर कस ली है।