अरनी विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 1 लाख की राशि

विनय महाजन। नूरपुर

अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा स्थित काठगढ़ द्वारा क्रोना काल के चलते सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया यह राशि चेक द्वारा अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर विवेक सिंह द्वारा शिमला में जाकर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर को भेंट किया।

इस मौके पर चांसलर विवेक सिंह ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विश्वविद्यालय का दौरा करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया अतः अस्वाशन दिया कि वह जल्द ही अरनी विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि अरनी विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्रओं को विभिन्न योजनाओं के तहत सफलता के साधन बताये जा रहे हैं वही जॉब फेयर द्वारा रोजगार दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों को आकर्षित कर विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए भी कार्य कर रहा है।