- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

घर में गाली-गलौज व मारपीट, दो एरेस्ट

Must read

पूजा शांडिल्य। ऊना

जिला मुख्यालय से सटे अरनियाला और अंब उपमंडल मुख्यालय के प्रताप नगर में दो लोगों को अपने ही घरों में मारपीट और गाली-गलौज करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने परिजनाें की शिकायताें के आधार पर केस दर्ज करते हुए दोनों लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है, मामलों की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अंब के प्रताप नगर का निवासी दर्शन सिंह पुत्र प्रकाश चन्द अपनी पत्नि के साथ गाली गलौच व मारपीट कर रहा था।

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

http://eepurl.com/g0Ryzj

उसे काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह नहीं मान तो पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे काबू कर लिय। उधर, ऊना से सटे गांव अरनियाला का निवासी अमित कुमार पुत्र रघुबीर सिंह सोमवार रात शराब पीकर रात को अपने घर में हुड़दंग मचा रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे काबू किया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में सीआरपीसी की धारा 107, 151 में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामलों की जांच जारी हैै।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: