हिमस्खलन हादसा: हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा के राकेश ने पाई शहादत

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा जिले के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के गांव महेशगढ़ के 26 वर्षीय जवान राकेश कपूर भी अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। वह 19 जैक बटालियन में तैनात थे। एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा प्रदेश के बिलासपुर जिले के सेऊ गांव के 22 वर्षीय राइफलमैन अंकेश भारद्वाज भी अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं।

सेना ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शहीद होने वालों में हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन अरुण कट्टल, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन विशाल शर्मा और गुरबाज सिंह भी शामिल हैं।