अ‍रविंद केजरीवाल करेंगे हिमाचल का दौरा, हर हलके से प्रत्‍याशी उतारने की तैयारी

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे, वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

दिल्ली के मुखमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर करेंगे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी हर हल्के से अपने उम्मीदवार उतारनें की तैयारी में हैं। आम आदमी पार्टी की अहम बैठक विश्राम गृह फतेहपुर में ब्लाक अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विस क्षेत्र फतेहपुर के अध्यक्ष रवि कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेः मानसून सत्र से पहले 22 को होगी, मंत्रिमंडल की बैठक

उन्होंने कहा वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शीघ्र ही हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी प्रस्‍ता‍वित है, ऐसे में आम आदमी पार्टी यहां उप चुनाव में भी किस्‍मत आजमाने की तैयारी में है।एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की दोनांे पार्टीयां, जनता भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों और आश्वासनों से दुखी हो गई है और तीसरे विकल्प की तलाश में है। उन्होंने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार देते हुए कहा यह सरकार केवल मात्र कर्ज रूपी बैसाखियों के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के बोझ तले दब रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिनके चलते हर खाद्य पदार्थ पर महंगाई बढ़ी है। जनता के खून पसीने की कमाई को बर्बाद किया जा रहा है तथा सरकार को किसानों व जनता की कोई परवाह नहीं है।