असम के सीएम का प्रियंका गांधी पर तंज, भारतीय परिवार में झाड़ू लगाना रोज का काम

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

उत्तर प्रदेश के लीखमपुर मामले में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान उन्होंने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली जो कि अब काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा और कहा कि झाड़ू लगाना तो भारतीय परिवार की एक परंपरा है और रोजमर्रा का काम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में उन्हें हिरासत में लिया गया था। प्रश्न पूछते हुए सीएम ने कहा, ये कैसे खबर हो सकती है क्योंकि झाड़ूं लगाना तो भारत के हर परिवार में एक आम घरेलू प्रथा है। मैंने अपनी मां को फर्श पर झाड़ू लगाते देखा है। क्या आपने अपनी मां को फर्श पर झाडू लगाते नहीं देखा है