राजमाता के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतरे केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मंडी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजमाता प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा की सीटों पर प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाएगी। प्रदेश की जनता अब भाजपा के झूठ बोलने की सजा जरूर देगी जो 2017 के बाद भाजपा सरकार ने जनता महंगाई कम करने, युवाओं को रोजगार के नाम पर, पेट्रोल व डीजल की कीमतों को कम करने के नाम पर जी छला था।

आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नही है, जो कि दिन प्रतिदिन हिमाचल प्रदेश की देवभूमि को अत्याचार करके शर्मशार किया जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बन कर रह गई है। पठानिया ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में स्व. वीरभद्र सिंह ने अपना जीवन जनता की सेवा में लगाया है। उन्हाेंने कहा कि आज ये परिवार जनता की सेवा करने में आगे की तरफ बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने राजमाता को लोकसभा की टिकट देकर स्व. वीरभद्र सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आगे किया है।

मंडी लोकसभा की जनता की भी यही मांग थी। राजमाता प्रतिभा सिंह को ही लोकसभा चुनावों में टिकट देकर क्षेत्र के विकास को बढ़ाया जाए। कांग्रेस पार्टी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए राजमाता प्रतिभा सिंह को मंडी लोकसभा के चुनावों में प्रत्याशी बनाया। अब मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस प्रत्याशी राजमाता प्रतिभा सिंह को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीता कर लोकसभा भेजेगी।