हजारों वर्षों से मानवता की सुरक्षा करता आ रहा है आयुर्वेद : विशाल नेहरिया

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर शुक्रवार को धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विशाल नेहरिया ने बतौर मु यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होने कहा कि आयुर्वेद हजारों वर्षो से मानवता की सुरक्षा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों के द्वारा जो हजारों वर्षो पहले शोध कार्य किये गये थे, उसी के आधार पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति मानव जीवन की दीर्घायु के लिए वरदान साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद स पूर्ण विज्ञान है। आयुर्वेद से शारीरिक, मानसिक, तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य बनाये रखना संभव है। आयुर्वेद से स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सकीय तरीकों को सभी को अपनाना चाहिये। आज आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति विश्व भर में अपनाई जा रही है और आयुर्वेद के महत्व के बारे में युवा पीढ़ी का जानकारी देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इलाज में भी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति काफी कारगर साबित हो रही है। विशाल नेहरिया ने कहा कि आयुर्वेद अस्पताल में स्टाफ बढ़ाने के लिए तथा 100 बैड तक क्षमता बढ़ाने के लिये प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि भगवान धनवंतरी आयुर्वेद के प्रणेता देवताओं के चिकित्सक हैं।

इस दौरान विशाल नेहरिया ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना भी की तथा आयुर्वेद विभाग में बेहतर सेवाओं के लिये डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. रितु धीमान, डॉ. अमित चौधरी को धनवंतरी अवार्ड से स मानित किया। इस अवसर पर उप निदेशक आयुर्वेद सुनीत पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और आयुर्वेद विभाग की गतिविधियों बारे जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी राजेश नरयाल, प्रभारी जिला आयुर्वेद वीरबल ठाकुर, उपमंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्ति अग्निहोत्री तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।