बैडमिंटन एकेडमी के लिए भूमि आवंटित करने पर सरकार का किया धन्यवाद

एमसी शर्मा। नादौन

 

हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष केके शर्मा तथा महासचिव राजेंद्र शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया का साइना नेहवाल द्वारा खोले जाने वाली बैडमिंटन एकेडमी के लिए भूमि आवंटित करने का स्वागत किया है।


संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निश्चित रूप से धर्मशाला में स्थित की जाने वाली इस एकेडमी में प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा तथा खिलाड़ियों को अब प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।


हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ की समस्त कार्यकारिणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, सम्मी सोनी,अशोक ठाकुर मोदगिल, बलवीर पटियाल, दीपक कुमार ,विजय, मोहित दत्ता, अशोक आंगरा, जगतार सिंह, अनिल डोगरा, प्रवेश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, संजय कालिया, विजय कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, आदि ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि संघ जल्द ही खेल मंत्री से अकादमी को खोलने के लिए किए गए प्रयासों को लेकर उनसे मिलेगा तथा व्यक्तिगत रूप में सरकार का धन्यवाद किया जायेगा।