मां- बेटा होते हैं एक जैसे, विक्रमादित्य सिंह अपने मुंह पर लगाएं लगाम : इंदर सिंह

कंगना पर "नापतोलकर" बोले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य, नहीं तो हो सकता है कुछ भी

उज्जवल हिमाचल। मंडी

जिला मंडी के बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी ने मंडी संसदीय सीट से सांसद प्रतिभा सिंह व उनके बेटे मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। दोनो नेताओं से सवाल करते हुए गांधी ने कहा कि दोनों नेता बताए कि सांसद प्रतिभा सिंह व मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश व मंडी लोकसभा में क्या विकास कार्य करवाए हैं। इंदर सिंह गांधी ने कहा कि मां बेटा एक जैसे होते हैं और विक्रमादित्य सिंह पहले अपने मुंह पर लगाम लगाए। इतना ही नहीं गांधी ने विक्रमादित्य सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि कंगना रनौत के लिए अपनी बात नापतोल कर रखे नहीं तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

कंगना ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत व बलबूते के दम पर नाम कमाया है। जबकि विक्रमादित्य सिंह ने राजपरिवार के होने के बाद भी दुनिया के सबसे बड़े संघ को संघी की जगह “भंगी” शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हो कहा कि प्रतिभा सिंह विक्रमादित्य सिंह ने हमेशा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के साथ पक्षपात किया है। सांसद रहते हुए प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा के लिए क्या विकास कार्य करवाए हैं, मां-बेटा इसे सार्वजनिक करें।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...