बालकृष्ण शर्मा दूसरी बार बिजली एम्प्लाइज यूनियन जवाली के महासचिव मनोनीत।

चैन गुलेरिया। जवाली 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन की इकाई जवाली का चुनाव यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मोहल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सुरेश कुमार को प्रधान, सन्दला पठानिया, कुशल कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान ,सरोज देवी, अमित कुमार, सुरेश कुमार, विवेक मन्हास, लब किशोर को उपप्रधान, बालकृष्ण शर्मा को सचिव, संजय कुमार व पुरुषोत्तम को कोषाध्यक्ष, बलकार सिंह को संगठन सचिव, विजय कुमार प्रेस सचिव, भारत भूषण व लता देवी को मुख्य सलाहकार चुना गया। पवन कुमार मोहल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कार्य को निभाएंगे।