ब्यास देव मंढोत्रा हिमाचल जन क्रांति पार्टी के जिला अध्यक्ष नियुक्त

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

हिमाचल जन क्रांति पार्टी जिला मंडी के अध्यक्ष पद पर ब्यास देव मंढोत्रा की ताजपोशी की गई है। उनकी ताजपोशी से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अपनी नियुक्ति के लिए व्यास देव मंढोत्रा ने पार्टी आलाकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जन क्रांति पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला व मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का भी चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बनायेगी और हिमाचल प्रदेश की जनता के हित में कार्य करेगी। पार्टी सत्ता में आने पर बिना किसी भेदभाव के हर योग्य युवा को सरकारी नौकरी प्रदान करेगी। इसके साथ ही मंहगाई और अन्य जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। उन्होंने बताया जल्द ही पार्टी बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान भी शुरु करने जा रही है।