ये हैं नारियल तेल के फायदे

उज्जवल हिमाचल। डेस्क…

पूरी दुनिया नारियल के गुणों और महत्ता को समझ चुकी है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। नारियल पानी से लेकर, फल और इसके तेल तक हर चीज हमें सेहतमंद बनाता है। दक्षिण भारत के लोग नारियल तेल में भोजन बनाते हैं। खाने में नारियल तेल को शामिल करने से हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों में फायदा होता है।

नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी समेत कई तरह की वायरल बीमारियों से बचाता है। नारियल तेल शरीर में प्रवेश करने वाले बैड बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट को भी संक्रमण से बचाता है। नारियल तेल से खाने बनाने से अपच और गैस जैसी पेट की समस्या नहीं होगी। कब्ज और पेट से संबंधित अन्य बीमारियों में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से हार्ट की समस्या भी नहीं होती है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद है।

नारियल तेल के कई फायदे हैं। बालों में नारियल तेल लगाने से बाल लंबे और घने रहते हैं। यह हमारी त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। नारियल तेल से मसाज करने से त्वचा चमकदार होती है और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण के कारण चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं।