भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहपुर की त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहपुर की त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन पंचरुखी के होटल पीक बॉण्ड में आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में जयसिंहपुर मंडल के बूथ अध्यक्ष, वीएलए, बूथ पालक, ग्राम केंद्र प्रमुख, जोन प्रभारियों ने भाग लिया। जिसमें कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से संगठन की बारीकियों से अवगत करवाया गया और लोकसभा चुनाव के मध्यनजर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पकंज जम्बाल जो जिला प्रभारी हैं तथा पुरुषोत्तम गुलेरिया राष्ट्रीय परिषद सदस्य, राजपाल कांगड़ा-चंबा पूर्णकालिक विस्तारक, हरिदत्त शर्मा जिलाध्यक्ष तथा जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस कार्यक्रम का आयोजन जयसिंहपुर मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुआ तथा जयसिंहपुर मंडल के सभी पदाधिकारी इस दरम्यान मौजूद रहे। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, महामंत्री स्वरूप डोगरा, ज़िला महामंत्री राजेश राणु, डॉ. अश्वनी शर्मा वरिष्ठ नेता, शिवा कटोच, अमिश सोनी, अरुण कुमार, मनीषा शर्मा, मीरा राणा, लीना भारद्वाज इत्यादि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस कार्यक्रम को मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने सफल आयोजन के लिए सबका धन्यवाद किया।

संवाददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें