BIG BREAKING : योल में 1 किलो 166 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नशे के कारोबारी मैदानों से लेकर पहाड़ों तक सक्रिय है। नशे के कारोबारी नशे के खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे है। नशे के तस्कर नशे की तस्करी के लिए निजी व सर्वजनिक यातायात का इस्तेमाल कर रहे है। ऐसा ही एक मामला धर्मशाला स्थित चामुंडा देवी से सामने आया है।

जिसमे पुलिस ने एक आल्टो कार से 1 किलो 166 ग्राम चरस सहित दो लोगों के पकड़ने में सफलता हासिल की है। सदर थाना धर्मशाला ने बीती रात गशत के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। यह आरोपी एक अल्टो कार में धर्मशाला की ओर जा रहे थे। पुलिस ने जांच के दौरान कार की तलाशी ली तो उसमे 1 किलो, 166 ग्राम चरस पाई गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी का नंबर कुल्लू है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जहां से रिमांड लेने के बाद पलिस यह छानबीन करेगी इस धंधें में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि इस बात से पर्दा उठाया जा सके और जो भी अन्य लोग चरस के इस कारोबार से जुड़े हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल सिंह के मताबिक चामुंडा में पकड़ी गई चरस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन जारी है।