उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क
विश्व वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने अपने पहले मैच में जहां चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली जीत के साथ आगाज किया है। वहीं टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शुभमन गिल के अचानक प्लैटलेट्स काउंट नीचे गिर गए है।
यह भी पढ़ेंः एक्ससर्विस मैन लीग धमेटा ने विधायक भवानी के माध्यम से राहत कोष में दिया 1.11 लाख का अंशदान
जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले ही शुभमन गिल को डेंगू हो गया था। इससे वह तेज बुखार से जूझ रहे हैं। बीमारी के चलते ही गिल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच नहीं खेल पाए उनकी जगां ईशान किशन को मौका मिला।