रैत में खुला बिन्ता सीड्स स्टोर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने किया उद्धघाटन

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर 

रैत के नेरटी रोड़ पर आज संजय चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के हाथों से बिन्ता सीड्स स्टोर का उद्धघाटन करवाया। पठानिया ने बताया कि किसानों की सुबिधा के लिए हाइब्रिड फसलों व सब्जियों के बीज, कृषि औजार, छोटे ट्रैक्टर ड्रिल मशीन, बैल्डिंग सेट, पेड़ कटाई कटर, धान कुट्टी, मार्बल घिसाई मशीन, मार्बल पत्थी के लिए अब कांगड़ा का रुख नही करना पड़ेगा।

अब रैत में ही किसानों को ये सभी सामग्री उपलब्ध हो जाएगी। जिससे किसानों का समय बचत होगी। इस मौके पर पंडित आशु, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश पटाकू, तिलक राज चौधरी सेवादल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, सुभाष चंद एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, आयुष ठाकुर युवा सेवादल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, सूबेदार कर्म चन्द, संजय शर्मा, आदि गणमान्य स्थानीय दुकानदार एव स्थानीय किसान मोजूद थे।