कल मनाई जाएगी मां बज्रेश्वरी देवी की जयंती, जोरों पर तैयारियां

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

माता श्री ब्रजेश्वरी देवी की जयंती 24 फरवरी को धूमधाम से बनाई जाएगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी रितेश ग्रोवर द्वारा धाम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए रितेश ग्रोवर ने बताया कि इस बार माता की जयंती पर छठे भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले कन्या से माता की जयंती पर केक कटवाया जाएगा और उसके उपरांत कांगड़ी धाम का आयोजन किया जाएगा और इसी के साथ कांगड़ी धाम का लंगर नेहरू चौक में लगाया जाएगा। समस्त सभी कांगड़ा वासियों से आग्रह किया है कि माता की जयंती पर लंगर रूपी प्रसाद ग्रहण करने जरूर पहुंचे।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें