उज्ज्वल हिमाचल। बिलासपुर
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनके नाक और मुंह पर चोटें आई हैं। फिलहाल, बंबर ठाकुर अस्पताल में भर्ती हैं। बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बंबर ठाकुर
जानकारी के मुताबिक मंडी-मांडवां में चंडीगढ़-मनाली एनएच (Chandigarh-Manali NH) पर कांग्रेस के महासचिव बंबर ठाकुर पर कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। घायलवस्था में बंबर ठाकुर को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले की स्वयं जांच कर रहे हैं। जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।