इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर करते हैं दुष्प्रचार : राजीव भारद्वाज

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला 
भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन जयसिंहपुर में भाग लिया उनके साथ प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन परमार विशेष रूप में उपस्थित रहे। राजीव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ करती है लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। विपक्ष के लोग ईवीएम को बदनाम कर हटाना चाहते थे। कुछ दिन पूर्व इन्हीं लोगों के मुंह पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने करारा तमाचा मारा है। यह लोकतंत्र की विजय है। पहले कांग्रेस के शासन में बैलेट पेपर लूटे जाते थे। गरीबों और दलितों को वोट नहीं डालने दिया जाता था। जब इन्हें ईवीएम की ताकत मिली, तो चुनाव के दिन वोट हड़प करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा। उनके सपने चूर-चूर हो गए हैं।
इन लोगों को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की सरकार है जिसका मकसद है देश और गरीब को सशक्त करना। इसके विपरीत कांग्रेस का मकसद है अपनी तिजोरी भरना। इस वर्तमान सरकार ने महंगाई की बोझ जनता पर डाल दिया और जो नौकरी देने के वादे उन्होंने किए थे वह पूरा नहीं हुआ, उल्टा नौकरी के इंतजार में लोग अपनी जान गवा रहे हैं।
सिकंदर कुमार ने ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देशभर मे हर परिवार की मेहनत की कमाई का सर्वे करेंगे। सोचिए उनकी मंशा क्या है। विरासत टैक्स लेंगे। उनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। कांग्रेस आप के मंगलसूत्र का एक्स-रे और गहने तक का हिसाब- किताब करने की बात करती है। कांग्रेस का इरादा है कि, जिस के पास जितना पैसा, सोना, चांदी होगा, जमीन होगी, सब पर कब्जा कर लिया जाएगा और फिर उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक को दे देंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...