4 जून को भाजपा की सुनामी में उखड़ जाएगा कांग्रेस का तंबू: सुधीर

झूठ बोल कर सत्ता में आए सीएम सुक्खू की विदाई वेला को कुछ ही दिन बचे हैं शेष

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

देश और प्रदेश में भाजपा की लहर जारी है। हिमाचल की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर भाजपा बंपर मार्जिन से जीत करेगी। यह बात धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश-प्रदेश में भाजपा की सुनामी चल रही है। चार जून को मतगणना वाले दिन भाजपा की सुनामी से प्रदेश कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। हिमाचल सरकार भी अब कुछ दिन की मेहमान है। सीएम सुक्खू की विदाई वेला नजदीक आ रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार चलाने के काबिल ही नहीं हैं। सीएम सुक्खू सिर्फ अपनी मित्रमंडली को खुश करने में जुटे हैं, जबकि आम लोगों और प्रदेश के विकास से सीएम को कुछ भी लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के छोटे से कार्यकाल मेंं लोगों का मोहभंग हो गया है। मौजूदा कांग्र्रेस की सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी हैं। लोगों को पता चल चुका है कि सरकार का खजाना खाली है और विकास होने की कोई संभावना नहीं है। इसी लिए लोगों ने भी मन बना लिया है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में ही प्रदेश का भला है। इसलिए लोग भाजपा को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। लोगों को पता है कि भाजपा बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं सहित हर वर्ग की हितेषी है। पीएम मोदी की अगवाई में भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है। पूरी दुनिया में भारत को सम्मान के साथ आंका जाता है, जिससे हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।

सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम कहलाए जाएंगे सुक्खू

सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम कहलाए जाएंगे सुक्खू भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि हर कोई सीएम उपलब्धियोंं के नाम से भविष्य में जाना जाता है। इसी कड़ी में सीएम सुक्खू को लोग सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम के तौर पर याद किया करेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू तानाशाही तरीके से सरकार को चलाना चाहते हैं, जिसके चलते कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश सरकार का जाना तय है।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...