नूरपुर में भाजपा ने मनाया फाउंडेशन दिवस

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर जिला भाजपा संगठन ने फतेहपुर में भाजपा का फाउंडेशन दिवस एक रोड शो के रूप में शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाया गया। फतेहपुरविधानसभा क्षेत्र के मेआज यह दिवस सोशल दूरी की धज्जियां व मासक पहनकर कोविड19 को मध्य नजर रखते हुए यह शक्ति प्रदर्शन कारो के काफिले के हजूम के साथ आयोजित किया गया।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र 62 मेरा क्षेत्र है। वहा हर बूथ पाटी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर इस दिवस को मनाया ह।ै आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं को जाता है। परमार ने बताया कि1980 से पहले इस पार्टी को देश में जनता पार्टी के नाम से जाना जाता था तथा उससे पहले इस प्राटी का नाम जनसंघ था। अब 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा में विलय कर दिया गया। आज 41वां फाउंडेशन दिवस के रूप हर बूथ पर यह दिवस धरातल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया है।